Hindi transcript

यह देश खत्म होता जा रहा है दोस्तों। इस देश का भविष्य बिल्कुल खतरे में

नजर आ रहा है और यह मैं ऐसे ही नहीं कह रही हूं। उत्तर प्रदेश से एक ऐसी

खबर सामने आई है जिसको अगर आप सुनेंगे तो आप अंदर तक सहम

जाएंगे। यह खबर आपको झकझोर कर रख देगी। उत्तर

प्रदेश के युवा आज अपना खून बेचने को मजबूर

हैं। अपना खून बेच रहे हैं महीने में 3 से 4

बार, केवल इसलिए ताकि अपनी पढ़ाई का खर्चा चला

सकें,

ताकि अपने रहने का, अपनी किताबों का, अपनी पढ़ाई का खर्चा चला

सकें।

सोचिए, इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था होने का हम जो दावा

करते हैं, हम तो fourth largest economy है,

हमारी GDP तो 8% से ज्यादा है, हम तो

एक विकसित देश होने जा रहे हैं। कहां है वो विकसित देश?

कैसा विकसित भारत है यह? कैसा विश्वगुरु है यह, जिसके युवाओं को

अपना खून बेचना पड़ रहा है? For God's sake.

एक वक्त था जब इसी भारत में खून लिया जाता था आजादी के

लिए। "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।" लेकिन आज युवा

अपना खून बेचने पर, इस शब्द पर गौर करिए, बेचने पर

मजबूर हैं ताकि अपनी basic पढ़ाई पूरी कर सकें। Right to

Education कहां गया? कहां गए सरकार के वादे-दावे?

कहां गई सरकार की जवाबदेही?

ऐसा लग रहा है इस देश में कोई व्यवस्था ही नहीं बची। क्योंकि अगर होती

तो इस देश के भविष्य को अपना खून यूं बर्बाद नहीं करना पड़ता।

शर्मानी चाहिए सबको, सिर्फ सरकार को नहीं, सबको। क्योंकि

आप अगर अपने देश के युवा के साथ ऐसा होते देख पा रहे हैं and you are

okay with it, तो यह देश genuinely खतरे में है।

End of transcript · 282 words

iPhone app Translate videos on your iPhone Paste a TikTok, Instagram or X link, add subtitles in your language and save the video to Photos.

Read any video in your language

Paste a link from X, TikTok, YouTube or Instagram. You get a page like this one.

© 2026 TranslateMom Transcripts Sources Pricing Legal